मुख्यपृष्ठनए समाचार`मईया सम्मान' महिला के लिए बना काल! ...पत्नी ने पति को नहीं...

`मईया सम्मान’ महिला के लिए बना काल! …पत्नी ने पति को नहीं दिए योजना के पैसे तो पति ने उतारा मौत के घाट

 

हेमंत सोरेन सरकार की मास्टर स्ट्रोक कही जाने वाली महत्वाकांक्षी ‘मईया सम्मान योजना’ के तहत जहां एक तरफ झारखंड की लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ झारखंड के गढ़वा जिला की एक महिला के लिए यही योजना काल बन गई। मईया सम्मान योजना के तहत झरखंड सरकार द्वारा ७,५०० रुपए की किस्त भेजी गई थी।
इसी पैसे के लिए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पति समेत ससुराल के अन्य लोगों ने उसकी हत्या की। दर्दनाक घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
ससुराल के अन्य लोग फरार हैं। बता दें कि मृतका सकीना बीबी के बैंक खाते में झारखंड सरकार से मईया सम्मान योजना की तीन किस्तें आर्इं थीं। इसी पैसे को सकीना बीबी ने अपने खाते से निकाला था। आरोप है कि पैसे निकालने के बाद ससुराल में उसके पति समेत परिवार के अन्य लोग उससे पैसे की मांग करने लगे। इनकार करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसकी हत्या कर दी।

अन्य समाचार