मुख्यपृष्ठनए समाचारकिसानों की आवाज दबाने पर तुली सरकार! ... शक्तिपीठ महामार्ग विरोध के...

किसानों की आवाज दबाने पर तुली सरकार! … शक्तिपीठ महामार्ग विरोध के कारण राजू शेट्टी की गिरफ्तारी

सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य सरकार किसानों की आवाज उठाने वालों को गिरफ्तार करके उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि स्वाभिमानी शेतकरी संगठन द्वारा आंदोलन के संकेत के पृष्ठभूमि में कल सुबह सांगली पुलिस राजू शेट्टी के शिरोल स्थित निवास पर पहुंची और उन्हें पुलिस स्टेशन ले गई। शक्तिपीठ महामार्ग के विरोध में राजू शेट्टी ने आंदोलन का संकेत दिया था। कल आंदोलन होना था, लेकिन उससे पहले ही उनको गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही सांगली में स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है।
नागपुर-रत्नागिरी महामार्ग में कोल्हापुर जिले की ८०० एकड़ जमीन के भूमि अधिग्रहण में से ७४० एकड़ जमीन का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। किसानों की मांग है कि प्रति एकड़ जमीन के लिए चारगुना मुआवजा मिलना चाहिए इसलिए किसानों ने इस महामार्ग का विरोध किया है। साथ ही चारगुना मुआवजा पाने के लिए शेतकरी संगठन आंदोलन के पांचवें दिन राजू शेट्टी गिरफ्तार किया गया।

अन्य समाचार