मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिछत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर छत्रपति शिवाजी महाराज की मेघ डंबरी प्रतिमा...

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर छत्रपति शिवाजी महाराज की मेघ डंबरी प्रतिमा बिठाने की शिवसेना की मांग

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

छत्रपति शिवाजी महाराज के जयंती अवसर पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) दक्षिण मुंबई विभाग क्रमांक 12 द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर छत्रपति शिवाजी महाराज की मेघ डंबरी प्रतिमा बिठाने की मांग की है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) दक्षिण मुंबई विभाग क्र 12 के विभाग प्रमुख संतोष शिंदे से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, महाराज के जन्मदिन उपलक्ष्य में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर छत्रपति शिवाजी महाराज की पर्मानेंट प्रतिमा लगाने की मांग करते हुए प्रतिमा की प्रतिष्ठापना एवं पुष्पहार अर्पित कर शिव जयंती मनाएगी। इस कार्यक्रम में शिवसेना नेता एवं सांसद अरविंद भाई सावंत, शिवसेना उप नेता रवींद्र मिर्लेकर, शिवसेना उप नेता राजकुमार बाफना, शिवसेना उप नेता अरुण दुधवड़कर, शिवसेना उप नेता अशोक धात्रक सहित शिवसेना दक्षिण मुंबई के सभी पुरुष महिला पदाधिकारी, युवा सेना पदाधिकारी, ग्राहक संरक्षण कक्ष के पदाधिकारी अपने शिव सैनिकों के साथ भारी संख्या में उपस्थित रह कर महाराज के जयंती को सफल बनाएंगे। विभाग प्रमुख संतोष शिंदे तथा महिला विभाग संगठिका युगंधरा सालेकर ने सभी शिव सैनिकों से अपील कर कहा है कि वे 17 मार्च सोमवार सुबह 8 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई महानगर पालिका कार्यालय के सामने भारी संख्या में उपस्थित रह कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

अन्य समाचार