मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनामहान महाराष्ट्र

महान महाराष्ट्र

मान है महान है, महाराष्ट्र मेरी जान है
मुंबई से ही हमारी होती पहचान है।
महाराष्ट्र का धूल चंदन हर कंकड़ में भगवान हैं
शिवाजी अराध्य देवता, जिन्हें पूजता संसार है।
मान है महान है, महाराष्ट्र मेरी जान है।
मूर्खों को महाराष्ट्र विद्वान बनाए
हैवानों को महाराष्ट्र इंसान बनाए।
जो भी यहां आए वो कभी न जाए।
संजीव यहां आकर फूला नहीं समाए।
मान है महान है, महाराष्ट्र मेरी जान है।
श्रषि-मुनियों का यहां होता सम्मान है।
भारत का महाराष्ट्र आन-बान-शान है।
महाराष्ट्र का धूल-चंदन हर कंकड़ में भगवान हैं।
मान है महान है, महाराष्ट्र मेरी जान है
मुंबई से होती है हमारी पहचान है।
-संजीव कुमार पांडेय, नालंदा

अन्य समाचार