मुख्यपृष्ठनए समाचारचाईबासा में पुआल के ढेर में लगी आग...खेल रहे चार बच्चों की...

चाईबासा में पुआल के ढेर में लगी आग…खेल रहे चार बच्चों की जलने से दर्दनाक मौत

अनिल मिश्र / रांची

आज झारखंड प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। दरअसल, पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक गांव में पुआल के ढेर में आग लगने से वहां पर खेल रहे चार मासूम बच्चों की झुलसने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है।
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के जगन्नाथपुर के गितिलपी गांव के रामोसाई टोला में आग लगने से चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और एक बच्ची शामिल हैं। आज सोमवार की सुबह ग्यारह बजे यह घटना घटित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के चार बच्चे पुआल के ढेर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक पुआल में आग लग गई। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके कारण वहां पर खेल रहे चारों बच्चे आग की चपेट में आ गए। चारों बच्चों की मौत मौके पर ही गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक बच्चों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं जिला प्रशासन ने परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

अन्य समाचार