मुख्यपृष्ठनए समाचारमोहित कंबोज बांटता है जलसंपदा विभाग के ठेके ...शिंदे गुट के बाबूराव...

मोहित कंबोज बांटता है जलसंपदा विभाग के ठेके …शिंदे गुट के बाबूराव कोहलीकर का गंभीर आरोप

विधानसभा में भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सामना संवाददाता / मुंबई
मंत्री कार्यालय में दलालों और फिक्सरों की कोई जगह नहीं है, इस तरह का रुख मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनाया है। इस रुख का स्वागत हो रहा है। इसी बीच शिंदे गुट के विधायक बाबूराव कोहलीकर ने विधानसभा में महायुति सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोहित कंबोज जलसंपदा विभाग के ठेके बांटता है। सोशल मीडिया पर इस संबंध में वीडियो वायरल हुआ है।
बजटीय अनुदान की मांगों पर चर्चा करते हुए विधायक बाबूराव कोहलीकर ने जलसंपदा विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ किया। उन्होंने कहा कि वैधानिक विकास मंडल की स्थापना करने के बावजूद मराठवाड़ा की परेशानी दूर नहीं हुई है। उन्होंने ने कहा कि पैनगंगा नदी पर १,६०० करोड़ रुपए के सात जलाशय मंजूर किए गए। इसी काम के ठेके राजस्थान की कंपनियों को दिए गए। इन कंपनियों के काम कुछ जगहों पर शुरू हो चुके हैं। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उनकी जानकारी दिए बिना परस्पर काम के ठेके दिए जा रहे हैं।

अन्य समाचार