मुख्यपृष्ठनए समाचारकांग्रेस इंटक (महाराष्ट्र) की कार्यकारिणी बैठक आयोजित

कांग्रेस इंटक (महाराष्ट्र) की कार्यकारिणी बैठक आयोजित

सामना संवाददाता / मुंबई

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) महाराष्ट्र की कार्यकारिणी की बैठक कल 27 मार्च को इंटक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश भाऊ कदम की अध्यक्षता में मजदूर मंजिल, राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ, ग.द. आंबेडकर मार्ग, परेल, मुंबई में दोपहर 11 बजे से आयोजित की गई है। इस तरह की जानकारी देते हुए इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष बाबा साहेब चव्हाण व मुंबई इंटक अध्यक्ष अमित भटनागर ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महाराष्ट्र प्रेदश कमेटी अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल उपस्थित रहते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इंटक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश भाऊ कदम ने सभी इंटक पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि अधिकाधिक संख्या में पहुंचें।

अन्य समाचार