मुख्यपृष्ठनए समाचारफडणवीस दिखा रहे हैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने! ... गुजरात जा रहे हैं...

फडणवीस दिखा रहे हैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने! … गुजरात जा रहे हैं महाराष्ट्र के उद्योग

– सीएम ला रहे हैं तीन लाख करोड़ का निवेश

सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य में ईडी सरकार सत्ता में आने के बाद से एक-एक करके कई बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं का महाराष्ट्र से पलायन हो गया है। इसमें रॉकेट का इंजन बनाने वाली सेप्रâॉन कंपनी, टाटा एयरबस आदि परियोजनाएं गुजरात व अन्य राज्यों में चली गर्इं। इसके बाद भी राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य की जनता को मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाते हुए तीन लाख करोड़ रुपए के निवेश का दावा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री का यह दावा हास्यास्पद बताया जा रहा है। दावोस २०२५ में महाराष्ट्र के साथ किए गए कुल १७ समझौतों को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक में मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं को थ्रस्ट सेक्टर और उच्च तकनीकी नीति के आधार पर अतिरिक्त विशेष प्रोत्साहन देने के साथ-साथ सामूहिक प्रोत्साहन योजना भी दी जाएगी। दो अन्य परियोजनाओं को उनके निवेश के आधार पर विशेष प्रोत्साहन दिए जाएंगे।
दो महीनों में ९ परियोजनाओं को स्वीकृति
इसके अलावा पिछले दो महीनों में कुल ९ परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। इस प्रकार कुल २६ परियोजनाओं के लिए शासन स्तर पर दो महीने में कार्यवाही पूरी की गई है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य में आगामी समय में रुपए ६ लाख करोड़ का निवेश और २ लाख प्रत्यक्ष व ३ लाख अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।

१,११,७२५ रोजगार सृजित होने का दावा
इन १९ परियोजनाओं से राज्य में ३,९२,०५६ करोड़ रुपए का नया निवेश आएगा और इससे १,११,७२५ प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे और अनुमानित रूप से २.५ से ३ लाख अप्रत्यक्ष रोजगार उत्पन्न होंगे। दावोस २०२५ में उद्योग विभाग से संबंधित कुल ५१ समझौतों में से मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक में १७ परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

अन्य समाचार