मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिया देवी सर्वभूतेषु...दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से संपन्न हुआ सप्तचंडी हवन

या देवी सर्वभूतेषु…दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से संपन्न हुआ सप्तचंडी हवन

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

मुंबई के प्रसिद्ध देवी मंदिर मुंबादेवी में आयोजित नवरात्रि उत्सव में रविवार को नवचंडी हवन यज्ञ दुर्गा सप्तशती मंत्रपाठ की आहूति से संपन्न हुई। मुंबादेवी मंदिर के प्रबंधक हेमंत जाधव ने बताया कि वर्ष में होने वाली चारों नवरात्र में मां मुंबादेवी मंदिर में उत्सव मनाया जाता है। दो गुप्त नवरात्रि को छोड़कर शारदीय नवरात्रि एवं चैत्र नवरात्रि उत्सव का महत्व ज्यादा होता है। इस वार के चैत्र नवरात्रि उत्सव को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से मां भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। अप्रैल महीने में मुंबई में गर्मी अधिक पड़ती है। इसलिए भक्तों को धूप से बचने के लिए मंदिर के बाहर पंडाल लगाए गए थे। भक्तों के लिए ठंडे पानी तथा शरबत की व्यवस्था की गई थी। लोकमान्य तिलक पुलिस स्टेशन की ओर से पुलिस बंदोबस्त किया गया था। राम नवमी का दिन होने से मंदिर में भीड़ ज्यादा थी। लोग सुबह से ही कतार में खड़े हो गए थे। भक्तों के लिए मंदिर सुबह साढ़े 5 बजे खोल दिया गया था। सुबह 10 बजे नवचंडी हवन यज्ञ प्रारंभ हुआ। मंदिर के पुजारी संदीप महाराज के नेतृत्व में ब्राह्मणों ने दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से माता चंडी का हवन किया। शाम 5 बजकर 30 मिनट पर यज्ञ की पुर्णाहुति हुई। इस अवसर पर मुंबई के विभिन्न हिस्सों से आए देवी भक्तों ने भी नवचंडी हवन यज्ञ में आहुतियां दीं। नवचंडी हवन यज्ञ के बाद नवरात्रि उत्सव समाप्त हो गया।

अन्य समाचार