मुख्यपृष्ठटॉप समाचारमोदी सरकार की माया ... दिहाड़ी मजदूर को रु. ३१४ करोड़ का...

मोदी सरकार की माया … दिहाड़ी मजदूर को रु. ३१४ करोड़ का नोटिस! …डेली मजदूरी से कमाता है रु. ३००

-बैतूल में पूरा परिवार सदमे में
सामना संवाददाता / बैतूल
केंद्र में बैठी मोदी सरकार की भी अजीब माया है। गरीब मजदूरों को भी वह आयकर का नोटिस थमा दे रही है। वह भी लाख-दो लाख का नहीं, बल्कि करोड़ों का। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक मजदूर को आयकर विभाग ने ३१४ करोड़ रुपए का नोटिस भेज दिया है।
यह नोटिस मिलने के बाद मजदूर के परिवार का हर सदस्य तनाव में आ गया। मजदूर की पत्नी बीमार हो गई और उसे नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। नोटिस में चंद्रशेखर का नाम लिखा था। पेशे से मजदूर चंद्रशेखर को प्रतिदिन २०० से ३०० रुपए मजदूरी मिलती है। वे मजदूरी करके ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

जारी है जांच
चंद्रशेखर अकेले ही इस धोखाधड़ी का शिकार नहीं हुए हैं। उनके साथ २० और लोग भी धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि मजदूर के पास ३१४ करोड़ रुपए का इनकम टैक्स का नोटिस कैसे आया? इसकी जांच जारी है।

बैंक में खुलवाया खाता
चंद्रशेखर ने बचत करने के लिए श्रीनाथ मंगलम नामक एक बैंक में खाता खुलवाया था। वे बैंक एजेंट के जरिए रोजाना पैसे जमा करते थे। चंद्रशेखर का कहना है कि उनके साथ बैंक मैनेजर ने धोखा किया है। चंद्रशेखर ने बताया कि उनके बचत खाते से उनका मोबाइल नंबर लिंक नहीं था, इसलिए उन्हें मैसेज भी नहीं आते थे। बैंक एजेंट उनका पासबुक भी अपने पास रखता था। वह रोजाना पैसे लेने के बाद डायरी में साइन करवाता था।

महीने की कमाई रु. १० हजार
चंद्रशेखर महीने में मुश्किल से १० हजार रुपए कमा पाते हैं। इतनी बड़ी रकम का नोटिस देखकर उनका परिवार तनाव में आ गया। उनकी पत्नी तो सदमे में ही चली गईं, जो फिलहाल नागपुर के अस्पताल में भर्ती हैं। चंद्रशेखर ने बताया कि वह ४ साल पहले नागपुर में पेटी ठेकेदारी और दूध का काम करते थे। उस समय वह रोजाना २०० से ३०० रुपए बचा लेते थे।

अन्य समाचार