सामना संवाददाता / मुंबई
मराठी भाषा को लेकर चल रही राजनीति के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने कांदिवली-पूर्व विधानसभा में गैर मराठी भाषिक लोगों को मराठी सिखाने का बीड़ा उठाया है। 13 अप्रैल रविवार को शाम 4 बजे से 7 बजे तक ठाकुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्थित निर्मला हॉल में मराठी भाषा के शिक्षकों द्वारा बहुत ही सरल और सहज तरीके से मराठी सिखाई जाएगी। आनंद दुबे ने कहा कि मराठी भाषा को लेकर किसी को डरने की जरूरत नहीं है। जिन्हें मराठी नहीं आती है। हम उन्हें प्रेम से मराठी सिखाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों को मराठी बोलने में दिक्कत होती है, 13 अप्रैल को उक्त कार्यक्रम में जरूर पहुंचे।