मुख्यपृष्ठअपराधअयोध्या के होटल में शर्मनाक हरकत...नहाती युवती का बनाता था वीडियो!...पुलिस ने...

अयोध्या के होटल में शर्मनाक हरकत…नहाती युवती का बनाता था वीडियो!…पुलिस ने शैतान युवक को दबोचा…फोन में मिलीं कई अश्लील क्लिप्स

सामना संवाददाता / लखनऊ

यूपी के अयोध्या से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक होटल के बाथरूम में महिलाओं की नहाते समय वीडियो बनाई जाती थी। वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक का जब मोबाइल चेक किया तो सभी दंग रह गए। मोबाइल से कई अश्लील क्लिक पाई गई हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी है। पुलिस का मानना है कि युवक से कई और जानकारियां मिल सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीआईपी दर्शन मार्ग गेट नंबर-३ के सामने स्थित एक होटल में एक शख्स महिलाओं के नहाते हुए का वीडियो बना रहा था, तभी आरोपी की परछाई महिला को दिख गई। महिला चीखती हुई बाथरूम से निकल आई। महिला की आवाज सुनकर होटल के अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान उसे किसी के होने का एहसास हुआ तो उसे एक परछाई नजर आई। पीछे मुड़कर देखा तो आरोपी उसका वीडियो बना रहा था। युवक के हाथ में मोबाइल देखकर वह घबरा गई और चीखने-चिल्लाने लगी।

अन्य समाचार

परछाइयां

शिकवे

चोरी

हे री सखी

एहसास