सामना संवाददाता / विदिशा
भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, मंडल नटेरन, देवखजूरी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। नटेरन मंडल द्वारा मुख्यालय नटेरन में आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया एवं मिठाई का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशपाल रघुवंशी, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, दिमान सिंह कुशवाह, कमलेश मालवीय, माखन सिंह, संजीव रघुवंशी, अखलेश रघुवंशी, राजू मामा, हिम्मत सिंह आदि मौजूद रहे। देवखजूरी मंडल में मंडल अध्यक्ष अतुल यादव के नेतृत्व में ग्राम कागपुर में आंबेडकर जी की जयंती मनाई गई, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। छात्रावास संचालक संतोष अहिरवार एवं छात्रावास के स्टॉफ द्वारा भी बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिठाई वितरित की गई।