मुख्यपृष्ठनए समाचारटैंकर हड़ताल की समाप्ति भाजपा के मंच से क्यों हुई... मुंबईवासियों को...

टैंकर हड़ताल की समाप्ति भाजपा के मंच से क्यों हुई… मुंबईवासियों को परेशानी में क्यों डाला गया? … आदित्य ठाकरे ने सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सामना संवाददाता / मुंबई
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) विधायक व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने मुंबई में पानी टैंकर हड़ताल खत्म होने के बाद महाराष्ट्र सरकार और मुंबई मनपा पर जबरदस्त निशाना साधा है। ट्विटर पर साझा किए गए अपने बयान में उन्होंने कहा कि मुंबई मनपा आयुक्त द्वारा कार्रवाई न करने का आश्वासन दिए जाने के बाद पानी टैंकर संगठन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है।
हालांकि, आदित्य ठाकरे ने सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब हड़ताल की नोटिस पिछले सप्ताह ही दी गई थी, तब मुख्यमंत्री और बीएमसी ने हस्तक्षेप क्यों नहीं किया?
महावीर जयंती, हनुमान जयंती और डॉ. आंबेडकर जयंती जैसे महत्वपूर्ण दिनों पर मुंबईवासियों को परेशानी में क्यों डाला गया?
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हड़ताल की समाप्ति भाजपा विधायक के मंच से क्यों हुई, जबकि यह पैâसला मुंबई मनपा कार्यालय में भी लिया जा सकता था। इससे यह संदेह उठता है कि क्या भाजपा ने जानबूझकर हड़ताल को दो दिन और बढ़वाया, ताकि मुंबईकरों को तकलीफ हो?

उन्होंने कहा कि मुंबई में पानी की कमी के कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब हड़ताल तो खत्म हो गई है, लेकिन इस पूरे प्रकरण को लेकर सरकार की भूमिका पर सवाल अब भी जारी है।

 

अन्य समाचार