सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य में बनी महायुति सरकार में एकनाथ शिंदे को सीएम नहीं बनाया गया। उनकी जगह भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया, जिससे एकनाथ शिंदे को बहुत दुख हुआ, लेकिन उनके मन से आज तक मुख्यमंत्री होने का भ्रम नहीं गया है। एक सभा में शिंदे ने कहा कि २०२२ में जब आम जनता की मर्जी से महायुति की सरकार बनी, उस वक्त मैं इस विमान का पायलट था और देवेंद्र फडणवीस व अजीत पवार को-पायलट थे। अब देवेंद्र फडणवीस पायलट हैं और हम दोनों को-पायलट हैं।
एकनाथ शिंदे ने कहा कि पायलट की सीट भले ही बदली हो, लेकिन विकास का विमान वही है और हम उसी गति से आगे बढ़ रहे हैं, क्योंकि हमारा इंजन वही है। उन्होंने याद दिलाया कि जब मुंबई-समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन हुआ था, तब कई लोगों ने इसका विरोध किया था। उस समय फडणवीस मुख्यमंत्री थे और शिंदे खुद उस विभाग के मंत्री थे।
अमरावती के हवाई अड्डे के लोकार्पण समारोह का आयोजन कल संपन्न हुआ। इस मौके पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे, यानी २०१४ से २०१९ तक तब इस हवाई अड्डे के कार्य की शुरुआत हुई थी। इस मौके पर शिंदे ने लाडलीr बहन योजना को लेकर भी बात की।
उन्होंने कहा कि विपक्ष अफवाहें पैâला रहा है, लेकिन हम इस योजना को बंद नहीं करेंगे। सभी योजनाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी। हमारी सरकार कोई पेपर मिस्टिकवाली सरकार नहीं है, यह डबल इंजन की सरकार है।