मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा की हार का रास्ता गुजरात से होकर गुजरता है! ... राहुल...

भाजपा की हार का रास्ता गुजरात से होकर गुजरता है! … राहुल गांधी का गुजरात दौरे पर खुलासा

सामना संवाददाता / अमदाबाद
कांगे्रस सांसद व राहुल गांधी का कहना है कि केवल कांग्रेस ही भाजपा और आरएसएस को हरा सकती है। उन्होंने अपने गुजरात दौरे पर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करने का आह्वान किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं में भले ही हतोत्साह दिख रहा हो, लेकिन केवल उनकी पार्टी ही भाजपा को हराने की ताकत रखती है। बता दें कि गुजरात में एक सप्ताह के भीतर अपनी दूसरी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस इस राज्य में फिर से अपनी खोई हुई ताकत हासिल करेगी।
गुजरात विधानसभा चुनाव
कांग्रेस ने कसी कमर!

गुजरात में अगले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। भाजपा पिछले करीब ३० साल से सत्ता में काबिज है। मगर यह राज्य कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ हुआ करता था। राहुल गांधी ने अरवल्ली जिले के मोडासा शहर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुजरात को कांग्रेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी यहां अपनी जड़ें फिर से मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सभा कांग्रेस के उस प्रयोगात्मक प्रयास का हिस्सा थी, जिसमें जिला इकाइयों को मजबूत कर संगठन को नया रूप दिया जा रहा है। गुजरात में अगला विधानसभा चुनाव २०२७ के अंत में होना है और कांग्रेस इसके लिए अभी से कमर कस रही है। राहुल गांधी ने सभा में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि गुजरात कांग्रेस के लिए सबसे अहम राज्य है।

अन्य समाचार

परछाइयां

शिकवे