मुख्यपृष्ठग्लैमरचित्रपट पुरस्कारों की घोषणा : महेश मांजरेकर, अनुपम खेर, काजोल व मुक्ता...

चित्रपट पुरस्कारों की घोषणा : महेश मांजरेकर, अनुपम खेर, काजोल व मुक्ता बर्वे होंगे सम्मानित

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों की घोषणा आज सांस्कृतिक कार्य मंत्री एड. आशीष शेलार ने की। यह पुरस्कार समारोह 25 अप्रैल 2025 को एन.एस.सी.आई. डोम, मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
इस वर्ष चित्रपती व्ही. शांताराम जीवन गौरव पुरस्कार प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता व निर्देशक महेश मांजरेकर को दिया जाएगा, वहीं चित्रपती व्ही. शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार के लिए मराठी अभिनेत्री मुक्ता बर्वे का चयन किया गया है। हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए स्व. राज कपूर जीवन गौरव पुरस्कार प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर को मिलेगा, जबकि स्व. राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार अभिनेत्री काजोल देवगन को प्रदान किया जाएगा।
गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर पुरस्कार मराठी गजल गायक भीमराव पांचाले को दिया जाएगा। इन पुरस्कारों में 6 से 10 लाख रुपए नकद, स्मृतिचिन्ह, मानपत्र व चांदी का पदक / शाल शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, संविधान अमृत महोत्सव और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 20 अप्रैल 2025 को शाम 6.30 बजे गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई में एक भव्य सांगीतिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सुरेश वाडकर, आदर्श शिंदे, वैशाली सामंत आदि कलाकार प्रस्तुति देंगे और इसका संचालन सुबोध भावे करेंगे।

अन्य समाचार

परछाइयां

शिकवे

चोरी

हे री सखी