सामना संवाददाता / मुंबई
राष्ट्रीय राजभर सेवा संघ रजिस्टर्ड के महाराष्ट्र में हुए चुनाव में राम राजभर ने अपने करीबी प्रतिद्वन्दियों को भारी मतों से हराकर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने हैं। राष्ट्रीय राजभर सेवा संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष दयानंद भारद्वाज ने बताया कि राष्ट्रीय राजभर सेवा संघ का महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 10 से 13 अप्रैल तक, चार चरणों में पुणे, नासिक, ठाणे, मुंबई संभाग में चुनाव कराया गया, जिसमें संघ की स्थापना से ही जुड़े समाज सेवक, राम राजभर ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का चुनाव भारी मतों से जीत लिया है। बता दें कि राष्ट्रीय राजभर सेवा संघ समाज के लिए पूरे देश में सजातीय बंधुओं के लिए विभिन्न सेवा कार्य करता है। संघ का हर 3 वर्ष में राष्ट्रीय चुनाव होता है। इस वर्ष के चुनाव में संघ के 3,722 सदस्यों ने महाराष्ट्र में चार चरणों में 12 बूथों पर भाग लेकर संघ के कर्मठ पदाधिकारी दयानंद भारद्वाज को अध्यक्ष के रूप में और श्याम राजभर को महामंत्री तथा राम राजभर को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुने। संघ के मुख्य कार्यालय गोवंडी में मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट रामभुज राजभर ने सभी विजेता उम्मीदवारों का के नाम की घोषणा किया। इस अवसर पर राम राजभर ने अपने सभी वोटरों व शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए सजातीय समाज के कल्याण के लिए काम करने का संकल्प लिया। राम राजभर के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुने जाने पर राजभर समाज के वरिष्ठ नेताओं सहित कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, पूर्व विधायक ठाकुर रमेश सिंह, नगरसेवक ठाकुर सागर सिंह, बबलू राजभर, लालजी राजभर, बंटी राजभर, अनिल राजभर, बजरंगी राजभर, गुलाब राजभर, उमाशंकर राजभर, हीरालाल मास्टर ने उन्हें बधाई दिया और भव्य स्वागत किया।