मुख्यपृष्ठनए समाचारप्रोफेसर अरुण कुमार मिश्र समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

प्रोफेसर अरुण कुमार मिश्र समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

सामना संवाददाता / मुंबई

भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव ने SNDT यूनिवर्सिटी से संबद्ध श्री एम डी शाह महिला कॉलेज मलाड, मुंबई से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार मिश्र को शिक्षा निगरानी एवं सलाहकार समिति का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रोफेसर मिश्रा अनेक वर्षों से सामाजिक और राजनैतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संघ के राष्ट्रीय महासचिव एड. रक्षपाल सिंह ने यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव के निर्देश पर किया है। प्रोफेसर मिश्रा ने कहा है कि वे दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरे मनोयोग के साथ करेंगे। प्रोफेसर मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता आएगी, ऐसा संघ और संघ के पदाधिकारियों व समाज के बौद्धिक जनों ने विश्वास जताया है। भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उपरोक्त जानकारी दी है।

अन्य समाचार