प्रेम यादव /भायंदर
मीरा-भायंदर के होटल वेज सागर, भायंदर-पश्चिम में खंडेलवाल लक्ष्य फाउंडेशन द्वारा फागोत्सव एवं महिला दिवस का भव्य आयोजन १६ मार्च को संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत खंडेलवाल समाज के पारंपरिक गीत से हुई। कार्यक्रम में समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। अतिथियों में सहायक पुलिस निरीक्षक रत्ना खंडेलवाल, सीए आशीष खंडेलवाल (इंडस बैंक जोनल हेड) और कस्टम निरीक्षक कृष्ण कुमार खंडेलवाल शामिल हुए।
विशेष सम्मान के रूप में सहायक पुलिस निरीक्षक रत्ना खंडेलवाल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। वे २०१९ में मुंबई पुलिस द्वारा ‘बेस्ट महिला पुलिस अधिकारी’, २०२२ में ‘बेस्ट महिला पुलिस अधिकारी’ और २०२४ में ‘मुंबई के ९४ पुलिस स्टेशनों में ‘सर्वश्रेष्ठ निर्भया अधिकारी’ के रूप में सम्मानित हो चुकी हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित करना और उनके अधिकारों की रक्षा के प्रति जागरूकता पैâलाना था। इस दौरान कई महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। खंडेलवाल लक्ष्य फाउंडेशन के समाजसेवी कार्यों में क्रिकेट टूर्नामेंट, सावन महीने में वन विहार एवं सामूहिक भोजन का आयोजन शामिल है। ० मई को राबड़ी दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने और राबड़ी के पौष्टिक गुणों पर चर्चा की जाएगी। स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का आयोजन समाजहित में किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन और संचालन छीतरमल महादेव गुप्ता चौधरी, सी.पी. खंडेलवाल, महेश नाटानीr, रोहित सी. गुप्ता, विनोद नाटानीr, मोहित सी. गुप्ता, आकाश शाह, पवन कुमार शाह, अवधेश खंडेलवाल, कपिल डंगाएच, मनीष नाटानी एवं महिला आयोजन समिति की राखी नितिन चौधरी, पूर्णिमा कुलवाल, खुशबू अंकित दुसाद, प्रीति चंद्रप्रकाश बुढवारिया, दीप्ति अवधेश तमौलिया, राधिका सोखिया, प्रिय रावत, सुषमा जगदीश कुलवाल के सहयोग से हुआ। मंच संचालन रेखा नितिन चौधरी और एकता मोहित चौधरी द्वारा किया गया।