सामना संवाददाता / मुंबई
आनंद मार्ग प्रचारक संघ मुंबई द्वारा असल्फा घाटकोपर स्थित आनंद मार्ग आश्रम में 21, 22, 23 फरवरी को एक विशेष योग-साधना शिविर और सामाजिक, अर्थशास्त्र, नैतिक विषयों पर आधारित त्रिदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में केन्द्रिय प्रशिक्षक आचार्य प्रियतोसानंद अवधूत दादाजी और आचार्य सागर जी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को श्री श्री आनंदमूर्तिजी (प्रभात रंजन सरकार) के आध्यात्मिक दर्शन, योग-साधना, प्रगतिशील उपयोग तत्व (प्रउत दर्शन) और नैतिकतावादी नेतृत्व के विषय में गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सेमिनार में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आध्यात्मिक शिक्षा, व्यवहारिक योग-साधना, और सामाजिक समन्वयन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आदर्श समाज निर्माण के लिए युवक, विद्यार्थी, बुद्धिजीवी, कृषक और सभी समाज के भाई-बहनों को प्रेरित करना है।
आध्यात्मिक समृद्धि और सामाजिक विकास की दिशा में इस आयोजन में भाग लेने के लिए सभी को सादर आमंत्रित किया जाता है। यह सेमिनार निशुल्क होगा और सभी आयु वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए बाबा नाम केवलम से 91556345530 / 7903958890 पर संपर्क कर सकते हैं। आध्यात्मिक और सामाजिक बदलाव की दिशा में एक कदम और बढ़ाएं और इस अद्भुत सेमिनार का हिस्सा बनें!