मुख्यपृष्ठअपराधहोली में एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़...नशे में एक्टर ने जबरन लगाया गलत...

होली में एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़…नशे में एक्टर ने जबरन लगाया गलत जगह रंग!..पुलिस में दर्ज हुई शिकायत…मामले की चल रही है जांच

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई में होली पार्टी के दौरान एक टीवी एक्ट्रेस के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार पर नशे में जबरदस्ती रंग लगाने और अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाया है। यह घटना एक एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा आयोजित रूफटॉप पार्टी में हुई, जहां कई लोग मौजूद थे। एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह वहां से बचने के लिए एक स्टॉल के पीछे छिप गई, तब आरोपी ने उसे ढूंढकर जबरदस्ती रंग लगाया। इतना ही नहीं, उसने उसके गालों पर रंग लगाते हुए कहा, ‘आई लव यू’ और धमकी भरे लहजे में बोला, ‘देखते हैं तुम्हें मुझसे कौन बचाएगा’।
आरोपी को धक्का देकर अभिनेत्री ने खुद को बचाया!

होली के बहाने एक टीवी अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करनेवाला उसका सहयोगी एक्टर ही है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी पूरी तरह नशे में था और जबरदस्ती उसके करीब आने की कोशिश कर रहा था। उसने अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने जबरन उसके गालों पर रंग लगाया और अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की। इस दौरान एक्ट्रेस बुरी तरह डर गई और उसने आरोपी को धक्का देकर खुद को बचाया।
एक्ट्रेस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सभी ने मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अन्य समाचार