मुख्यपृष्ठग्लैमर२५ साल बाद फिर ऐश मिलाएंगी ताल

२५ साल बाद फिर ऐश मिलाएंगी ताल

सुर-ताल की अपनी एक समझ है। हर कोई ताल से ताल नहीं मिला सकता। सिर्फ वही मिला सकता है, जिसे ताल से ताल मिलाना आता हो। अब ऐश्वर्या राय से बेहतर यह काम और कौन कर सकता है। सो २५ साल बाद एक बार फिर ऐश ताल से ताल मिलाने के लिए तैयार हैं। जी हां, ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर व अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म ‘ताल’ करीब २५ साल बाद २७ सितंबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। निर्देशक सुभाष घई ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘अगले हफ्ते २७ सितंबर से ‘ताल’ फिर से सिनेमाघरों में। फिल्म को १०० से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज करने की खुशी है। ताल से ताल मिला।’

 

अन्य समाचार