मुख्यपृष्ठविश्व४५० साल बाद सामने आया ... खूंखार राजा का असली चेहरा! ......

४५० साल बाद सामने आया … खूंखार राजा का असली चेहरा! … अपने बेटे की ली थी जान

रूस के लोग अपने यहां के एक राजा को दुनिया का सबसे खतरनाक और खूंखार राजा मानते हैं। १६वीं सदी में हुए इस राजा का नाम ईवान था, पर इतिहास उसे भयानक ईवान के नाम से याद रखता है। उसके समय से करीब ४५० साल बाद अब वैज्ञानिकों पता चल गया है कि वो असल में वैâसा दिखता होगा। एक वेबसाइट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने रूस के सबसे खतरनाक तानाशाह के नाम को चेहरा दे दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ब्राजीलियन ग्राफिक डिजाइनर सिसेरो मोरेस ने ये कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने पहले भी इतिहास के कई बड़े नामों के चेहरे को ग्राफिक्स से क्रिएट किया था। ईवान की मौत ४४० साल पहले १५८४ में हुई थी। उसके लिए एक बात चर्चित है कि उसने १५८१ में अपने ही बेटे की गुस्से में जान ले ली थी। इसके अलावा वो गद्दारों को मारकर कुत्तों को खिला देता था।
सोवियत रिसर्चर मिखायल गेरासिमोव ने १९६३ में ईवान की कब्र की खुदाई की थी. सिसेरो ने इस खुदाई से मिले तथ्यों के आधार चेहरे को बनाया। मिखायल की रिसर्च के अनुसार, ईवान जरूरत से ज्यादा खाता रहा होगा और शराब का भी काफी सेवन करता रहा होगा। इसकी वजह से जीवन के आखिरी दिनों में उसका स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ गया होगा। शोध में उसके शरीर में पारा काफी ज्यादा मात्रा में पाया गया था। उस वक्त शोधकर्ताओं ने दावा किया कि या तो उसे जहर दिया गया होगा या फिर उस वक्त पारा का इस्तेमाल इलाज के लिए किया जाता होगा, इस वजह से उसके शरीर में पारा था। उसके लिए कहा जाता है कि जब वो कम उम्र का था, तब वो लंबा, चौड़ी छाती वाला, खूबसूरत बालों वाला और आकर्षक चेहरे वाला था। ऐसी तमाम जानकारियों की मदद से सिसेरो ने ईवान का चेहरा ग्राफिक्स की मदद से डिजाइन किया।
बता दें कि ईवान ने ही मास्को के वर्ल्ड फेमस सेंट बेसिल कथीड्रल को बनाने का निर्देश दिया था। कहते हैं कि चर्च के आर्किटेक्ट पॉस्टनिक याकोवेलेव को उसने निर्माण के बाद अंधा कर दिया था, जिससे वो दोबारा ऐसे खूबसूरत डिजाइन न बना पाए। ईवान ने पहली बार रूस में ऑप्रिचनीना का गठन किया था। ये रूस की पहली सीक्रेट पुलिस फोर्स थी। इस फोर्स के माध्यम से उसने अपने राज्य के बाकी ऊंचे दर्जे वाले लोगों को प्रताड़ना दी जिससे उसके खिलाफ कभी कोई न खड़ा हो सके।

अन्य समाचार