मुख्यपृष्ठनए समाचारकोलकाता की बेटी के साथ फिर हैवानियत... हड्डियां तोड़ीं, मौत के घाट...

कोलकाता की बेटी के साथ फिर हैवानियत… हड्डियां तोड़ीं, मौत के घाट उतारा … शव के साथ `शैतान’ ने किया बलात्कार!

आरोपी की पत्नी ने किया वारदात का खुलासा
कोलकाता के न्यू टाउन में एक गंभीर और भयानक घटना सामने आई है। १४ वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ हुई इस हैवानियत ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। एक ई-रिक्शाचालक ने इस मासूम का बलात्कार किया। उसने उसकी गले की हड्डी तोड़कर हत्या भी कर दी। बच्ची की हत्या के बाद शव से बलात्कार किया। यह घटना बीते शुक्रवार की है। बच्ची कक्षा ८ की छात्रा थी। पुलिस ने न्यू टाउन इलाके में बच्ची का शव बरामद किया। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बता दें कि पुलिस ने शव मिलने के बाद तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने जब आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने लड़की को लगभग ३ घंटे तक ई-रिक्शा में घुमाया। फिर जंगल में ले जाकर उसका गला रस्सी और स्प्रिंग से घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने लड़की के शव के साथ बलात्कार किया। आरोपी ने लड़की को पहले संतरा देकर बहलाने की कोशिश की। जब वह चिल्लाने लगी, तो उसने उसका गला घोंट दिया और फिर हड्डी तोड़ दी। फिर उसके साथ बलात्कार किया। बलात्कार के बाद उसने लड़की के शव को बोरे में बांधकर एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि इस खौफनाक घटना के बाद आरोपी ने घर लौटकर खाना खाया और चैन की नींद सो गया। घटना के बाद, जब पुलिस ई-रिक्शाचालक के घर पहुंची तो उसने अपनी पत्नी के सामने पूरी वारदात का खुलासा किया। आरोपी की पत्नी मौसमी ने बताया कि उसके पति ने लड़की से कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा, लेकिन फिर उसे सोनाहाटी या सोनाहाटपुर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। मौसमी ने कहा कि उसने खुद ही यह सब स्वीकार किया है।

अन्य समाचार