अनिल मिश्र / पटना
बिहार प्रदेश के कांग्रेस पार्टी द्वारा मगध प्रमंडल अंतर्गत गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा, अरवल जिला के सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व संसाद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, मोर्चा संगठन / विभाग / प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य, प्रदेश प्रतिनिधि, प्रत्याशीगण, प्रखंड अध्यक्षगण एवं वरिष्ट नेताओं की बैठक मगध प्रमंडल मुख्यालय गया के गया जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम से 27 मार्च 2025 को आयोजित की गई है।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रभारी सचिव बिहार देवेंद्र यादव, विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बैठक में उपस्थित सभी लोगों से रू-बरू होने तथा सम्पूर्ण मगध प्रमंडल में संगठन को सशक्त बनाने हेतु रणनीति पर दिशानिर्देश देंगे।
उपर्युक्त जानकारी गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. गगन कुमार मिश्रा एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिट्ठू ने देते हुए सभी मगध प्रमंडल के सम्मानित कांग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं से 27 मार्च 2025 को 11 बजे दिन में राजेंद्र आश्रम गया में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में आवश्य शामिल होने की कृपा करें।