उमेश गुप्ता / वाराणसी
फिल्म मेकर एवं एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मणों पर दिए गए विवादित बयान को लेकर पूरे देश में आक्रोश फैलता जा रहा है। इसको लेकर माफी मांगने की मांग उठ रही है। इसी के साथ शनिवार को वाराणसी में अधिवक्ताओं द्वारा अनुराग कश्यप का प्रतीकात्मक पुतला फूंका, साथ ही उनसे माफी मांगने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर अनुराग कश्यप माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
फिल्म मेकर एवं एक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों अनंत महादेवन की जीवनी पर आधारित फिल्म फुले बना रहे है। जिस पर अनुराग कश्यप आलोचनाओं में घिरे हुए हैं। उन्होंने सेंसर बोर्ड सहित ब्राह्मण समाज पर विवादित एवं अपमानित जनक टिप्पणी कर दी है, जिसके खिलाफ वाराणसी के जिला मुख्यालय पर अधिवक्ता समाज द्वारा पुतला दहन किया। इस दौरान अनुराग कश्यप के खिलाफ नारे बाजी भी की गई।
अधिवक्ता श्रीपति मिश्र ने बताया कि पिछले दो दिनों से पहले फिल्म मेकर अनुराग कश्यप जो पूर्वांचल की ही धरती से गए हैं और अपना नाम पहचान बनाए हैं, उन्होंने आगे कहा कि किसी फिल्म प्रमोशन के लिए किसी व्यक्तिगत जाति पर कुठाराघात करके आरोप नहीं लगा सकते है। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब को आंबेडकर नाम ब्राह्मण उनके गुरु ने ही दिया है। ब्राह्मण को त्याग, बलिदान की मूर्ति मना जाता है। धरती पर कहीं देवता हैं तो ब्राह्मण को भू देवता कहा जाता है। उन पर अनुराग कश्यप शौच करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने जीवन का सबसे बड़ा पाप किया है। उस पाप का भरपाई, प्राश्चित अनुराग कश्यप का नहीं हो पाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अनुराग कश्यप माफी नहीं मांगते हैं तो बनारस का अधिवक्ता समाज न्यायालय के शरण में जाएगा।
अधिवक्ता सौरभ शुक्ला ने बताया कि फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ एक अनरगल टिप्पणी ब्राह्मण समाज के खिलाफ किया है। वो धूर्त आदमी को नहीं पता कि अंग्रेजों वाली नीति अब भारत में नहीं चलेगी की बांटो और राज्य करो। उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मणों का अपमान हिंदुस्थान नहीं सहेगा। उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण ही नहीं सभी वर्ग का सम्मान है, सभी वर्ग एक साथ खाना-पीना है। उन्होंने आगे कहा कि वह पहले की तरह अंग्रेजों वाली सोच रखता है कि लोगों में दुर्भावना पैदा कर राज किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि इसी को लेकर आज हम लोगों ने उनका पुतला दहन किया है, साथ ही हम लोगों ने उसकी सोच की भी पिटाई की है।