मुख्यपृष्ठखेलगुस्सैल रोहित

गुस्सैल रोहित

भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच हो रहा है। इस बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रोहित शर्मा के गाली देने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह अपने साथी खिलाड़ी को गाली दे रहे हैं। हालांकि, रोहित ने किसी गाली दी यह साफ नहीं हो रहा है। वीडियो में रोहित दिख भी नहीं रहे हैं। इंग्लैंड की पारी के ३१वें ओवर के बाद का यह वीडियो है। टीवी स्क्रीन पर जॉनी बेयरस्टो दिख रहे थे। लेकिन स्टंप माइक से रोहित शर्मा के गाली देने की आवाज आ रही है। हालांकि, रोहित शर्मा का ऐसा वीडियो पहली बार वायरल नहीं हुआ है। पहले भी कई बार रोहित शर्मा गाली देते सुने गए हैं। साउथ अप्रâीका दौरे पर भी ऐसा हुआ था। डीआरएस लेने के दौरान उनके मुंह से गाली निकली थी। इससे पहले वर्ल्डकप के दौरान भी ऐसा हुआ था। ईशान किशन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रोहित भाई मैदान पर गाली देते हैं।

अन्य समाचार