मुख्यपृष्ठनए समाचारक्या सीएम-डिप्टी सीएम फर्जी खबरों की फैक्ट्री चला रहे हैं? ... कांग्रेस...

क्या सीएम-डिप्टी सीएम फर्जी खबरों की फैक्ट्री चला रहे हैं? … कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का गंभीर सवाल

सामना संवाददाता / मुंबई
मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कर्नाटक की एक घटना के बारे में गलत जानकारी पैâलाकर त्योहारी सीजन के दौरान राज्य में धार्मिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा और महायुति द्वारा एक फर्जी कहानी गढ़ने की कोशिश की जा रही है। भाजपा के नेता फर्जी खबर पैâलाकर आंदोलन का दिखावा कर रहे हैं। क्या राज्य के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री फर्जी खबरों की पैâक्ट्री चला रहे हैं? ऐसा गंभीर सवाल राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष नाना पाटोले ने किया है।
पटोले ने कहा कि शिंदे और फडणवीस पूरे समय केवल एक ही काम कर रहे हैं, वह है लगातार फर्जी खबरें पैâलाकर फर्जी कहानी तैयार करना। इससे पहले राहुल गांधी ने आरक्षण को लेकर जो बयान नहीं दिया था, उस पर फर्जी खबर पैâलाकर आंदोलन का दिखावा किया था।

अन्य समाचार