मुख्यपृष्ठनए समाचारहरियाणा चुनाव में हार से बौखलाए बलराज ... महिलाओं के लिए बंद...

हरियाणा चुनाव में हार से बौखलाए बलराज … महिलाओं के लिए बंद करवा दी फ्री बस सर्विस

सामना संवाददाता / रोहतक
हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद कई नेताओं का गुस्सा सार्वजनिक तौर पर सामने आने लगा है। हरियाणा के रोहतक जिले की महम विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद बलराज कुंडू ने लड़कियों के लिए चलाई जा रही मुफ्त बस सेवा को बंद कर दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में बलराज कुंडू महम विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीते थे। इस चुनाव में महम से कांग्रेस के बलराम दांगी ने चुनाव जीता है। बता दें कि बलराज कुंडू हरियाणा जनसेवक पार्टी के अध्यक्ष हैं।
बलराज कुंडू हरियाणा के चार जिलों में महिलाओं के लिए १८ बसें चलवाते थे। बलराज कुंडू का कहना है कि अब महम के नए विधायक बेटियों के लिए बसें चलवाएं, वहीं कुंडू के समर्थकों ने कहा कि इतना नेक काम करने के बाद भी लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया, तो इसलिए महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा को बंद किया जा रहा है। बलराज कुंडू ने हार के बाद समर्थकों की मीटिंग में महिलाओं के लिए चलाई जा रही फ्री बस सेवा को बंद करने का फैसला लिया।

चुनाव हारते ही बंद की रसोई
कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में चुनाव हारते ही निर्दलीय प्रत्याशी संदीप गर्ग ने समाजसेवा के लिए खोली गई रसोई बंद कर दी है। उन्होंने इसे अप्रैल-२०२२ में शुरू किया था और यहां रोज दोपहर १२-२ बजे तक सिर्फ ५ रु. में भरपेट खाना मिलता था।

अन्य समाचार