मुख्यपृष्ठनए समाचारदिन हो या रात, पहनो पारदर्शी परिधान...नाइटगाउन की सख्ती पर नड़ गई...

दिन हो या रात, पहनो पारदर्शी परिधान…नाइटगाउन की सख्ती पर नड़ गई पत्नी…पति के खिलाफ थाने में दर्ज कराया मामला

गुजरात में एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ उसके कपड़ों में पाबंदी लगाने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का कहना है कि उसका पति और ससुरालवाले उसे दिनभर घर पर पारदर्शी परिधान यानी नाइटगाउन पहनने को मजबूर करते हैं। वहीं उसका विरोध करने पर उसका शोषण किया जाता है।
एक रिपोर्ट की मानें तो २१ साल की महिला की साल २०२३ में सऊदी अरब में शादी हुई थी। उसके बाद वह अपने सास-ससुर के साथ बापुनगर शिफ्ट हो गई थी। महिला की शिकायत के मुताबिक, उसका पति पेशे से एक डॉक्टर हैं। शादी के कुछ समय बाद उसे शराब पीने की लत लग गई थी। उसके मना करने पर वह उसे भला-बुरा कहता था। महिला ने जब इसकी शिकायत अपने सास-ससुर से की तो उन्होंने अपने बेटे को समझाने की बजाय उसका साथ देकर महिला का शोषण करने लगे। महिला ने बताया कि उसका पति उसे निर्देश देता था कि वह कब सोएगी और कब जागेगी। वह जब इसका विरोध करती थी तो वह गुस्से में आकर उसके साथ झगड़ा करने लगता था। महिला ने बताया कि उसका पति रोज सोने से पहले उससे पैर दबवाता था और उसे दिनभर नाइटगाउन पहनने के लिए कहता था। जब भी वह इसकी शिकायत पति के माता-पिता के साथ करती तो वह भी उसे परेशान करने लगते थे।

अन्य समाचार