मुख्यपृष्ठनए समाचारएआई रोमांस स्कैम से सावधान! ...०८ लाख रुपए ऐंठ लिए बेरोजगार महिला...

एआई रोमांस स्कैम से सावधान! …०८ लाख रुपए ऐंठ लिए बेरोजगार महिला से, पड़ोस में रहनेवाली महिला गिरफ्तार

सामना संवाददाता / मुंबई
आजकल हर कोई ऑनलाइन फ्राॅड से परेशान है। लोगों से ठगी के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। मुंबई की रहनेवाली और नौकरी की तलाश कर रही महिला को उसकी जरूरत का फायदा उठाते हुए एआई वॉइस का इस्तेमाल कर रोमांस  स्कैम करते हुए उससे ८ लाख रुपए की ठगी कर ली गई। इस मामले की जांच करते हुए साइबर पुलिस ने पड़ोस में रहनेवाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
मुंबई साइबर सेल ने एक ३७ वर्षीया महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला पीड़ित महिला की पड़ोसी है। पीड़ित विधवा महिला नौकरी की तलाश में थी। इस बीच लगभग सात महीने पहले अभिमन्यु मेहरा नाम के व्यक्ति से सोशल मीडिया पर उसका परिचय हुआ। मेहरा ने उसे नौकरी तलाशने में मदद करने का आश्वासन दिया था, इसके बाद महिला ने अपना मोबाइल नंबर उसे दे दिया। इसके बाद रश्मि ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर एक महिला की आवाज बनाई। आरोपी महिला अपने पति के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे रही थी। इसके बाद पीड़िता और मेहरा के बीच चैटिंग होने लगी। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। हालांकि, पीड़िता कभी मेहरा से नहीं मिली थी। इस दौरान पीड़िता ने आरोपी के बैंक खाते में करीब सात लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह हमेशा मेहरा से मिलने की कोशिश करती थी, लेकिन वह हमेशा बात करने से बचता था। इसके बाद पीड़िता को शक हुआ और उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
आवाज बदलकर करती थी बात
जांच के दौरान रश्मि ने स्वीकार किया कि वह एक ऐप का इस्तेमाल कर रही थी, जिसकी मदद से वह अपनी आवाज बदलकर पीड़िता से बात करती थी। उसने बताया कि उसने एक वॉइस चेंजिंग ऐप इंस्टॉल किया है, वह उसी ऐप की मदद से पीड़िता से बात करती थी। इसके लिए वह एक अलग फोन नंबर का इस्तेमाल करती थी, जो खासतौर पर इसी काम के लिए था। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी रश्मि के पति को थी और उसने मामले को रोकने के बजाय अपनी पत्नी को और प्रोत्साहित किया। फिलहाल, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पति के तलाश में जुटी है।

अन्य समाचार