मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिउत्तम प्रकाश अग्रवाल को भारतीय भूषण सम्मान

उत्तम प्रकाश अग्रवाल को भारतीय भूषण सम्मान

सामना संवाददाता / मुंबई
भारत भारतीय की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बंगलुरू में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर उत्तम प्रकाश अग्रवाल को भारतीय भूषण सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उनके समाज में उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए दिया गया है। वे अग्रवाल विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के भी अध्यक्ष रह चुके हैं।
उन्हें यह सम्मान उनके नि:स्वार्थ सेवा और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और समाज के लिए काम किया है। यह सम्मान न केवल उत्तम प्रकाश अग्रवाल के लिए, बल्कि पूरे अग्रवाल समाज के लिए भी गर्व की बात है। उन्हें पहले भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटील ने भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया था।

अन्य समाचार