मुख्यपृष्ठअपराधबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दुलारे विधायक गोपाल मंडल ने सरकारी...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दुलारे विधायक गोपाल मंडल ने सरकारी सफाईकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे से पीटा…विधायक का इंकार

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश के सिल्क सिटी के नाम से मशहूर भागलपुर में जनता दल यूनाइटेड के बड़बोले और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दुलारे विधायक गोपाल मंडल की एक बार फिर से दबंगई सामने आई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम कर्मचारियों पर कल देर शाम लाठी-डंडे बरसाए हैं। साथ ही इन कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की भी किया है। जिसके कारण तीन कर्मचारी घायल हो गए। वहीं जदयू विधायक गोपाल मंडल ने मारने-पीटने की घटना से साफ इंकार किया है। इस मामले में गोपाल मंडल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ये लोग मेरी पत्नी से बहस कर रहे थे। इसलिए धक्का देकर भगा दिए। अगर मैं मारता तो वो गिर जाते। वहीं इस मामले में पीड़ित कर्मचारियों ने गोपाल मंडल के खिलाफ एससी एसटी थाने में केस करने की बात कही है। वहीं सरकार से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कल गुरुवार को हाउसिंग बोर्ड परिसर में वाहन पड़ाव की तैयारी के दौरान विधायक गोपाल मंडल ने नगर निगम और राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे कई कर्मचारी घायल हो गए। विधायक ने कर्मचारियों को धमकी भी दी कि यदि उन्होंने विरोध किया, तो उन्हें मैदान से बाहर नहीं जाने देंगे।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को पूर्णिया हवाई अड्डे पर विमान से उतर कर सिल्क सिटी भागलपुर में किसान सम्मान समारोह को संबोधित करेंगे, साथ हीं प्रधानमंत्री भागलपुर से ही किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री के इसी कार्यक्रम को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर हाउसिंग बोर्ड परिसर में वाहन पड़ाव बनाया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम सफाई एवं अन्य तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान जदयू विधायक गोपाल मंडल अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और निगमकर्मियों पर लाठी-डंडे बरसानी शुरू कर दिया। इस घटना में नगर निगम के जेसीबी ड्राइवर बमबम, सहायक पिंटू और राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार सिंह को गंभीर चोटे आई है। संजीव कुमार सिंह के हाथ में इसके कारण गहरे जख्म हो गये हैं, जबिक एक अन्य कर्मियों के शरीर पर लाठी के निशान पड़े साफ दिखाई दे रहा है।

अन्य समाचार