मुख्यपृष्ठनए समाचारझारखंड में भाजपा और सहयोगी दलों ने किया सीटों का बंटवारा...भाजपा 68...

झारखंड में भाजपा और सहयोगी दलों ने किया सीटों का बंटवारा…भाजपा 68 पर व लोजपा एक सीट पर चुनाव लड़ेगी

अनिल / रांची

झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका में रहे भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने सीटों का बंटवारा कर लिया।
इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सीटों का एलान कर दिया है। 68,10,2,1 फॉर्मूले पर मुहर लगी है। भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। आजसू 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं जदयू को 2 सीटें मिली हैं, जबकि लोजपा को 1 सीट देने पर सहमति बनी है। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। आजसू सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा, मनोहरपुर सीटों से चुनाव लड़ेगी। जदयू, पश्चिमी सिंहभूम और तमाड़ से लड़ेगी और वहीं राष्ट्रीय जनता दल के गढ़ रहे चतरा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा चुनाव लड़ेगी।

अन्य समाचार