मुख्यपृष्ठनए समाचारक्षत्रपों के सामने नतमस्तक हुई भाजपा ने प्रदेश की 70 जिला/महानगर अध्यक्षों...

क्षत्रपों के सामने नतमस्तक हुई भाजपा ने प्रदेश की 70 जिला/महानगर अध्यक्षों का नाम घोषित किया!

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

बहुत प्रतीक्षा के बाद उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी ने 98 महानगर/जिला अध्यक्ष की इकाइयों में से 71 जिलाध्यक्ष/महानगर की सूची की जारी कर दी। सूची पर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल का दबदबा स्प्ष्ट दिख रहा है, तो जिलों में प्रभावी क्षतपों के आगे नेतृत्व ने घुटने टेक दिया है। प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, गाजीपुर में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, बस्ती में पूर्व सांसद असम के प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, आजमगढ़ की लालगंज इकाई पर बसपा से आकर भाजपा में मलाई काट रही चार चुनाव में मात्र एक चुनाव जीती प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, गोरखपुर में भाजपा के गुजरात ब्रांड की छाती पर चढ़ कर अपना लोहा मनवाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गाजियाबाद जिले में पूर्व महामंत्री संगठन रहे सुनील बंसल के इशारे पर अपनी सरकार को घेरने वाले कट्टर हिंदूवादी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, लखनऊ महानगर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र व अपने पुरुषार्थ से भाजपा के वरिष्ठ नेता बने नीरज सिंह ने अपना दम दिखाया।
सूची जारी करते हुए प्रदेश निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि इसमें पार्टी ने जातीय समीकरण के साथ विपक्ष के पीडीए फार्मूले के मात देने की कोशिश की गई है। इतना ही नहीं महिलाओं की भागीदारी का भी ख्याल रखा गया है।
1 बुलंदशहर विकास चौहान, 2 कानपुर ग्रामीण उपेंद्र नाथ पासवान, 3 कानपुर देहात रेणुका सचान, 4 कानपुर महानगर दक्षिण शिवराम सिंह चौहान, 5 कानपुर महानगर उत्तर अनिल दीक्षित, 6 सोनभद्र नंदलाल गुप्ता, 7 प्रयागराज महानगर संजय शुक्ला, 8 प्रयागराज यमुनापार राजेश शुक्ला, 9 प्रयागराज गंगापार निर्मला पासवान, 10 गाजीपुर ओम प्रकाश राय, 11 सुल्तानपुर सुशील त्रिपाठी, 12 मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह, 13 भदोही दीपक मिश्रा, 14 प्रतापगढ़ आशीष श्रीवास्तव, 15 वाराणसी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, 16 कासगंज नीरज शर्मा, 17 गोरखपुर जनार्दन तिवारी, 18 औरैया सर्वेश कठेरिया,19 सुल्तानपुर सुशील त्रिपाठी, 20 हरदोई अजीत सिंह बब्बन, 21 उन्नाव अनुराग अवस्थी, 22 सीतापुर राजेश शुक्ला, 23 फर्रुखाबाद फतेहचंद्र वर्मा, 24 बहराइच ब्रजेश पांडेय, 25 रामपुर हरीश गंगवार, 26 ललितपुर हरिश्चंद्र रावत, 27 इटावा अन्नू गुप्ता, 28 मथुरा महानगर अध्यक्ष राजू यादव, 29 मथुरा निर्भय पांडेय, 30 इटावा अरुण कुमार गुप्ता, 31 मैनपुरी ममता राजपूत, 32 लखनऊ महानगर आनंद द्विवेदी, 33 बलरामपुर रवि मिश्रा, 34 फिरोजाबाद महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, 35 गौतम बुद्धनगर अभिषेक शर्मा, 36 नोएडा महानगर महेश चौहान, 37 लालगंज विनोद राजभर, 38 आजमगढ़ ध्रुव सिंह, 39 गोरखपुर महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, 40 गोरखपुर जनार्दन तिवारी, 41 रायबरेली बुद्धि लाल, 42 लखनऊ जिला विजय मौर्या, 43 गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, 44 कासगंज नीरज शर्मा, 45 मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला, 46 मुरादाबाद आकाश पाल, 47 आगरा जिला प्रशांत पोनिया,48 आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, 49 अमेठी सुधांशु शुक्ला,50 ललितपुर हरिश्चंद्र रावत, 51 बदायूं राजीव कुमार गुप्ता, 52 श्रावस्ती मिश्रीलाल वर्मा, 53 बहराइच बृजेश पांडेय, 54 बिजनौर भूपेंद्र सिंह चौहान ‘बॉबी, 55 गोंडा अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम, 56 संभल हरेंद्र चौधरी, 57 सहारनपुर महानगर शीतल विष्णोई, 58 मुजफ्फरनगर सुधीर सैनी, 59 झांसी जिला प्रदीप पटेल, 60 महोबा मोहनलाल कुशवाह, 61 चित्रकूट महेन्द्र कोटार्य, 62 संत कबीरनगर नीतू सिंह, 63 महाराजगंज अशोक उर्फ़ संजय पांडेय, 64 मऊ रामाश्रय मौर्य, 65 कुशीनगर दुर्गेश राय, 66 बस्ती विवेकानंद मिश्रा, 67 बलिया संजय मिश्रा, 68मेरठ महानगर विवेक रस्तोगी, 69 शाहजहांपुर जिला कृष्ण चंद मिश्रा, 70 शाहजहांपुर महानगर शिल्पी गुप्ता बनायी गयी हैं।
भाजपा संगठन के चुनाव की प्रक्रिया पिछले साल में शुरू हुई थी। उस समय मंडल अध्यक्षों का चुनाव दिसंबर और जिलाध्यक्षों का चुनाव जनवरी के अंत तक कराने की समय सीमा तय की गई थी, लेकिन मंडल अध्यक्षों का चुनाव ही जनवरी में संपन्न हो पाया। तमाम जिलों की सूची में शामिल नाम पर सवाल भी उठने लगे थे। बताया जा रहा था कि उस सूची में पिछड़े, दलित और महिलाओं की भागीदारी की कमी रह गई थी। इस पर शीर्ष नेतृत्व ने आपत्ति जताई थी। ऐसे में प्रदेश स्तर पर संगठन मंत्री ने एक-एक सूची की गहनता से परीक्षण कर सभी विसंगितियों को दूर करके सूची तैयार कराई है। अब मार्च महीने की 16 तारीख को यह घोषणा हो पाई है।

अन्य समाचार