मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई की आर्थिक हत्या करके आसुरी आनंद में डूबी भाजपा!...आदित्य ठाकरे का...

मुंबई की आर्थिक हत्या करके आसुरी आनंद में डूबी भाजपा!…आदित्य ठाकरे का जोरदार हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने रविवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की मानसिकता महाराष्ट्र पर आक्रमण करके महाराष्ट्र को लूटने वाले लोगों की तरह है। महाराष्ट्र को आर्थिक रूप से लूटने की सोच से भाजपा काम कर रही है।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई के हाल को देखिए, पुणे को देखिए छत्रपति संभाजी नगर को देखिए, ऐसा लग रहा है कि मुगल राज चल रहा है और यही मानसिकता वाले लोग छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करते हैं। फिर चाहे वो कल आए हुए भाजपा के नेता हों या प्रशांत कोरटकर या फिर भगत सिंह कोश्यारी हों, यही लोग औरंगजेब की कब्र को समाधि समझते हैं।
और यहां से भाग गए
महायुति सरकार में फंड में सही ढंग से बंटवारा न होने से चल रही तनाव की स्थिति की खबर पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि यही एकनाथ शिंदे थे जो महाविकास आघाड़ी में रहते हुए फंड को लेकर लगातार शिकायत करते थे और यहां से भाग गए। २ साल के अंदर उनकी खुद की जेब में जितना फंड गया है, इन सब की जांच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे क्या? ऐसा सवाल भी उन्होंने उपस्थित किया।

अन्य समाचार