मुख्यपृष्ठखबरेंभाजपा नेता धर्मराज पांडेय का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

भाजपा नेता धर्मराज पांडेय का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

सामना संवाददाता / मुंबई

चेंबूर भाजपा के वरिष्ठ नेता और श्रीमर्यादापुरुषोत्तम रामलीला समिति के प्रवर्तक धर्मराज पांडेय (64) का लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया।
लालडोंगर आनंद नगर मैदान में उनके शव को लोगों को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां स्थानिक सभी राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-माला और राम नामी चादर अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। भाजपा की तरफ से पार्टी का झंडा और पट्टा रखा गया। तत्पश्चात शव वाहन में रखकर चरई स्मशान भूमि में ले जाया गया, जहां उनके पुत्र अनुज धर्मराज पांडेय ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी और उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व विलीन हो गया।
उनकी शवयात्रा में पूर्व विधायिका कांता नलावडे, स्थानिक विधायक तुकाराम काते, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शिरवाडकर, पूर्व नगरसेविका आशा सुभाष मराठे, अशोक वशिष्ठ, अनिल ठाकुर, जयश्री पालांडे, विठ्ठल खरटमोल, शैलेष धीवर, वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार मिश्रा, डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल, देवेंद्र शुक्ला, राम अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, कुणाल अग्रवाल, नवल शुक्ला, प्रमोद पांडेय, सुभाष मराठे, कुशल जैन, शरद कांबले, धर्मवीर सिंह चौधरी, जगदीश मिश्रा, रामप्रसाद सैनी, निशा निगम, विष्णू घुमरे, महंथ रामानंद त्रिपाठी, वल्लभ जवेरी, धर्मेंद्र भारद्वाज, महेंद्र कहार, लक्ष्मण कालखेर, दामू कुर्मे, सुभाषचंद्र यादव, रवि गायकवाड़, रमेश भोक्षे, शंकर कांबले, शिवशंकर पांडेय, देवी गोटवाल, लल्लू पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, संजय शेलार, पत्रकार राज पांडेय, आनंद श्रीवास्तव, सुभाष गिरी, कपिलदेव खरवार के अलावा सैकडों लोग शामिल थे।

अन्य समाचार