मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष की बैठक में 41% कमीशन का आरोप लगा...

भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष की बैठक में 41% कमीशन का आरोप लगा कर भिड़े भाजपाई!

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

भ्रस्टाचार को लेकर बस्ती विकास भवन सभागार में भाजपा शासित जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक में पुरानी बिल्डिंग के मेंटेनेंस और नई बिल्डिंग निर्माण को लेकर सदस्यों ने तीखे सवाल उठाए तो सदस्यों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जिला पंचायत सदस्य प्रमोद चौधरी “गिल्लम” ने आरोप लगाया कि बिना सदन की अनुमति के पुरानी बिल्डिंग को तोड़ दिया गया। इसी पर दो साल पहले 50 लाख रुपए खर्च किए गए थे। अब एक करोड़ रुपए की लागत से नई बिल्डिंग बनाई जा रही है। जो धन का दुरुपयोग है। उन्होंने आरोप लगाया कि बस्ती में 41% कमीशन के साथ भ्रष्टाचार चरम पर है। सदन में उपस्थित सूत्रों की माने तो उन्होंने अध्यक्ष के ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि कर्नाटक में 40% कमीशन के आरोप में चली गई। यहां 41% कमीशन मांगा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पर जांच कराने की मांग की। सदस्य संजय यादव ने कहा कि अध्यक्ष सवालों के जवाब न दे पाने के कारण बैठक छोड़कर चले गए। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी और अध्यक्ष के बीच भी टकराव देखने को मिला, जिसके बाद अधिकारी भी बैठक से उठकर चले गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सभी सदस्य हमारे परिवार के हैं। पिछली बार जिस तरीके से मीटिंग हुई थी। सर्वसम्मति से इस बार भी 25 / 26 की कार्य योजना पास हो गई है। पुरानी बिल्डिंग के मेंटेनेंस को लेकर पूछे गए सवाल पर अध्यक्ष ने कहा कि जो भी कार्य हुआ है नियम और कानून के तहत हुआ है। उन्होंने कहा कि सौ डेढ़ सौ साल पुरानी बिल्डिंग थी। गिर जाती तो कौन जिम्मेदार होता। जिला प्रशासन की सूझबूझ से एक नई बिल्डिंग बनाई जा रही है।
इस संदर्भ में जिला पंचायत सदस्य गिलम चौधरी ने बताया कि किसी प्रकार की कोई गाली-गलौज नहीं हुई है। सदस्य केवल जो पुरानी कार्रवाई हुई थी। अन्य प्रस्ताव में फर्जी तरीके से, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यालय था, उसको तोड़ दिया गया। बिना सदन की अनुमति से 2 वर्ष पहले 50 लाख रुपया खर्च करके उसका मेंटेनेंस कराया गया था। 2 वर्ष बाद उसे बिल्डिंग को तोड़कर के एक करोड़ में नई बिल्डिंग बनाई जा रही है। क्या यह उचित है? जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष को मीटिंग छोड़कर इसीलिए भागना पड़ा कि सदस्यों का जवाब नहीं रह गया था। वह किसी भी प्रश्न का जवाब नहीं दे पा रहे थे। इसीलिए नाराज होकर बीच सभा को छोड़ कर चले गए। अपर मुख्य अधिकारी ने सबसे पहले अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया, उनको फिर शांत कराया गया।
अपर मुख्य अधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की बात नहीं मानी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपर मुख्य अधिकारी से कहा कि एजेंडा पढ़कर सुना दीजिए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद वह भी उठकर के सदन छोड़कर चले गए। “जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने बैठक के सकुशल संपन्न होने पर सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि जो भी कार्य हुआ है, वह नियम और कानून के तहत हुआ है। उन्होंने कहा कि सौ-डेढ़ सौ साल पुरानी बिल्डिंग गिर जाती तो कौन जिम्मेदार होता, इसलिए नई बिल्डिंग बनाना आवश्यक था।

अन्य समाचार