मुख्यपृष्ठसमाचारबाहरी मरीजों से भाजपा की गद्दारी!

बाहरी मरीजों से भाजपा की गद्दारी!

-मनपा अस्पतालों में देना होगा ज्यादा शुल्क

-शिवसेना के कार्यकाल में नहीं था कोई भेदभाव

-प्रशासन के निर्णय का शुरू हुआ विरोध

सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई मनपा की तरफ से शहर के साथ ही बाहरी मरीजों को भी उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाती रही हैं। पर अब भाजपा के राज में बाहरी मरीजों गद्दारी किए जाने की खबर है। इसके तहत अब बाहरी मरीजों से ज्यादा शुल्क वसूलने की तैयारी है। गौरतलब है कि शिवसेना के कार्यकाल में कभी भी मरीजों के साथ भेदभाव नहीं किया गया और सभी के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाता था। मनपा प्रशासन अब अपने अस्पतालों में बाहर से इलाज कराने के लिए आनेवाले मरीजों से दोगुना शुल्क वसूलने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए मनपा एक अलग शुल्क संरचना लागू करने की संभावना की भी जांच करेगी। महाराष्ट्र राज्य रुग्णसेवक संगठन ने इसका विरोध किया है। संगठन ने कहा है कि यह मामला आपत्तिजनक और अनुचित है। इस संबंध में संगठन की तरफ से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मनपा बजट में शामिल इस प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की गई है।
संगठन की तरफ से कहा गया है कि मनपा को मरीज को बाहरी व परप्रांतीय के रूप में नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में देखना चाहिए। संगठन के अध्यक्ष भीमेस मुतुला ने कहा है कि इसे लेकर वे बुधवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे। मुतुला ने कहा कि शुक्रवार को मुंबई मनपा द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट में शामिल किया गया यह प्रस्ताव असंतोषजनक है। परप्रांतीय होने के नाते स्वास्थ्य के लिए अलग शुल्क संरचना लागू करने का निर्णय बहुत गलत है। मुतुला ने सवाल किया है कि मरीज एक इंसान है और संविधान ने उसे स्वस्थ रहने का अधिकार दिया है, उसकी कीमत लगानेवाले आप कौन होते हैं? साथ ही मनपा प्रशासन से कहा है कि उन्हें उचित सेवाएं दिए बिना नए प्रयोग करना बंद कर देना चाहिए। मरीज किसी भी प्रांत का नहीं होता है। वह बेहतर इलाज पाने के लिए मुंबई के अस्पताल में भागता है। मुंबई में हर साल आनेवाले जरूरतमंद मरीजों को मनपा अस्पताल बड़ी राहत देता है और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करता है। इस मामले में मुतुला ने मांग की है कि मौजूदा सरकार तुरंत मानवता के नाते सकारात्मक सोचे और इस गलत पैâसले को वापस लेने के लिए मनपा प्रशासन को बाध्य करे।

अन्य समाचार