मुख्यपृष्ठनए समाचारभर भराकर गिरेगी भाजपा की इमारत! ...चुनाव से पहले आएगा भूकंप

भर भराकर गिरेगी भाजपा की इमारत! …चुनाव से पहले आएगा भूकंप

सामना संवाददाता / मुंबई
पिंपरी चिंचवड शहर में भाजपा में काफी अंदरूनी असंतोष है, पार्टी पदाधिकारियों, पूर्व नगरसेवकों, वफादार भाजपाइयों में काफी बेचैनी व असंतोष पैदा है। चिंचवड के विधायक अश्विनी जगताप राकांपा (शरदचंद्र पवार) की पार्टी में प्रवेश करेंगे, राजनीतिक गलियारे में ऐसी चर्चा जोरों पर है। इसलिए विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में बड़ा सियासी भूकंप आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
स्वर्गीय विधायक लक्ष्मण जगताप के निधन के बाद हुए चिंचवड विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में उनकी पत्नी अश्विनी जगताप विधायक बनीं, जबकि उनके देवर शंकर जगताप को भाजपा शहर अध्यक्ष का पद सौंपा गया। शहर अध्यक्ष के रूप में चिंचवड जाने से भोसरी विधायक महेश लांडगे का गुट नाराज था। यही कारण है कि जगताप की फोटो किसी भी कार्यक्रम के बोर्ड पर नहीं है। लांडगे पार्टी के प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। इसकी शिकायत पार्टी सचिव ने सीधे प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से भी की। शहर भाजपा चार गुटों में विभाजित हो गई है। अर्थात् शहर अध्यक्ष जगताप, विधायक लांडगे, विधायक जगताप और निष्ठावंत विधायक अमित गोरखे, उमा खापरे ऐसे चार गुट हैं, जिससे पार्टी के अंदर काफी असंतोष है। यही कारण है कि पार्टी के अंदर मौका मिलने पर कोई भी गुट दूसरे गुट के पैर खींचने से बाज नहीं आता। भाजपा के शहर अध्यक्ष शंकर जगताप को चिंचवड से उम्मीदवारी मिलने से रोकने के लिए पार्टी के पूर्व नगरसेवकों का एक गुट बेहद सक्रिय हो गया है। पूर्व नगरसेवकों और पदाधिकारियों के इस्तीफे का दौर जहां शुरू है।
नांदेड में भाजपा को लगा जबरदस्त झटका
विधानसभा चुनाव से पहले नांदेड़ में भाजपा को जबरदस्त झटका लगा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता अशोक चव्हाण के रिश्तेदार और पूर्व सांसद भास्करराव पाटील खतगांवकर ने अपने समर्थकों के साथ कल घर वापसी की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की मौजूदगी में भास्करराव पाटील खतगांवकर कांग्रेस में शामिल हुए। भास्करराव पाटील खतगांवकर के साथ ही पूर्व विधायक ओमप्रकाश पोकर्णा और मीनल पाटील खतगांवकर ने भी कांग्रेस में प्रवेश किया है। मुंबई के तिलक भवन में आयोजित पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में नांदेड़ के पूर्व सांसद भास्करराव पाटील खतगांवकर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश पोकर्णा, युवा नेता डॉ. मीनल पाटील खतगांवकर ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले और पूर्व मंत्री अमित देशमुख की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान संभावना जताई जा रही है कि नांदेड़ जिले में स्थित नायगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से मीनल पाटील खतगांवकर को कांग्रेस से उम्मीदवारी मिल सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद अशोक चव्हाण के रिश्तेदार और पूर्व सांसद भास्करराव खतगांवकर का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

अन्य समाचार