मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा की नहीं चलेगी, कटेगा बंटेगा की राजनीति! ...१७५ सीटें जीतकर महाविकास...

भाजपा की नहीं चलेगी, कटेगा बंटेगा की राजनीति! …१७५ सीटें जीतकर महाविकास आघाड़ी बनाएगी सरकार …संजय राऊत ने किया विश्वास व्यक्त

 

सामना संवाददाता / मुंबई
महाविकास आघाड़ी में सब कुछ ठीक चल रहा है। हम सभी ने ९०-९०-९० सीटों की घोषणा की है, ऐसी जानकारी कल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व सांसद संजय राऊत ने दी हैं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि आघाड़ी के बीच अच्छा समन्वय है, किसी को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं हैं। महाविकास आघाड़ी २६ नवंबर को १७५ सीटें जीतकर सरकार बनाएगी, ऐसा विश्वास संजय राऊत ने व्यक्त किया। राऊत ने आगे महायुति पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का कटेगा, बंटेगा और टूटेगा की राजनीति महाराष्ट्र में नहीं चलेगी।
भाजपा संस्कारहीन पार्टी है। वे राज्य में दंगा कराना चाहती हैं। उस पार्टी में कई विकृत लोग हैं। भाजपा ने गृहिणियों, राजनीति में महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बयान देकर और अभद्र भाषा का प्रयोग कर तनाव पैदा करने का नया कारोबार शुरू किया है। इससे साफ है कि वे नफरत पैâलाना चाहते हैं, ऐसा आरोप संजय राऊत ने लगाया। योगी आदित्यनाथ से हमारे अच्छे संबंध हैं। वे अपने राज्य में बीजेपी को नहीं बचा सके तो वे महाराष्ट्र में क्या बचाएंगे? वे काटेंगे, बांटेंगे जैसे भड़काऊ भाषण देंगे, लेकिन यह महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में काटेंगे और बांटेंगे की राजनीति नहीं चलेगी। महाविकास आघाड़ी का लक्ष्य सबके सहयोग से सबका विकास है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब जनता सब समझ चुकी है इसलिए अब महाराष्ट्र न ही टूटेगा और न ही बंटेगा, ऐसा विश्वास इस दौरान संजय राऊत ने व्यक्त किया।
आज और कल कोई नामांकन फॉर्म नहीं भरा जाएगा इसलिए कुछ जगहों पर चर्चा होगी। हमारे बीच कोई अनबन या विवाद नहीं है। अगर कोई मतभेद है या कोई विषय है तो उसे बातचीत से सुलझा लिया जाएगा। नाना पटोले से बातचीत जारी है। हमने नांदेड़ उत्तर और हिंगोली स्थानों पर चर्चा की। उनसे चर्चा चल रही है। चुनाव के दौरान पत्र भेजे जाते हैं यह औपचारिकता है। चर्चा के लिए कागजात भी उपलब्ध हैं। उसके लिए पत्र भेजा गया है। देश के मुख्य न्यायाधीश के पास अयोग्यता के पुख्ता सबूत होने पर भी वे इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। एनसीपी के संस्थापक शरद पवार के रहते ही एनसीपी की पार्टी अजीत पवार को दी जाती है इसलिए नाराजगी की खबरों और इसे लेकर पैâलाई जा रही अफवाहों पर किसी को यकीन नहीं करना चाहिए। संजय राऊत ने यह भी साफ किया कि महाविकास आघाड़ी में अच्छा समन्वय है और कहीं कोई नाराजगी नहीं है।

 

 

अन्य समाचार