मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यबोले तारे : ‘४ फरवरी से १० फरवरी २०२४’ ... यह राशि...

बोले तारे : ‘४ फरवरी से १० फरवरी २०२४’ … यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है। पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।

अजय भांबी

मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
भविष्य संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। भवन निर्माण संबंधी रुके हुए कार्य पुन: गति पकड़ेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ समय व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से खुशी प्राप्त होगी। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में स्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। किराएदार संबंधी मामलों में वाद-विवाद की स्थिति बनने की आशंका है।

वृष: (१५ मई-१५ जून)
यह सप्ताह बहुत ही सुखद व्यतीत होगा। उथल-पुथल भरी जिंदगी से कुछ राहत मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगा देंगे और सफल भी रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या सम्मेलन में महत्वपूर्ण उपलब्धि की प्राप्ति होगी। फाइनेंस संबंधी मामले सप्ताह की शुरुआत में ही निपटाने का प्रयास करें। बाद में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी हो सकती हैं। पड़ोसियों के साथ किसी प्रकार का झगड़ा या कहासुनी होने की आशंका है। व्यवसाय में परेशानियां महसूस होंगी।

मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
पिछले कुछ समय से जिन कार्यों को लेकर विघ्न बाधाएं आ रही थीं, अब उनके पूरे होने की उचित संभावना है। राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों संबंधी दायरा बढ़ेगा तथा नए महत्वपूर्ण संबंध भी स्थापित होंगे। लंबित पड़ी हुई योजनाएं क्रियान्वित करने का उचित समय है। बच्चों की गतिविधियों में भी आपका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। घर से संबंधित काम रुकने से तनाव उत्पन्न हो सकता है। इस समय कोई भी यात्रा करना स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल नहीं होगा। निवेश संबंधी पैâसला सोच-विचार कर लें।

कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
अचानक ही किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात रोजमर्रा के तनाव भरे माहौल से राहत देगी तथा एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। जिस शुभ समाचार को प्राप्त करने के लिए आप प्रयासरत थे, वह समाचार आपको प्राप्त हो ही जाएगा। पारिवारिक अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए आपकी मेहनत कामयाब रहेगी। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। हालांकि, आप उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। इन दिनों खर्चों की अधिकता रहेगी।

सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
किसी विशेष व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा, जिससे आपकी विचारधारा में महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा। भाइयों के साथ चला आ रहा संपत्ति या बंटवारे संबंधी विवाद आपसी सहमति और किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। नई गाड़ी वगैरह खरीदने की योजना है, तो समय अनुकूल है। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा तथा बनते कामों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।

कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
कुछ समय अपने रुचि पूर्ण और मन मुताबिक कार्यों में लगाने से आप प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बन रही थीं अब उन लक्ष्यों को हासिल करने का उत्तम समय है। आध्यात्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा देखभाल में भी समय व्यतीत होगा। बच्चों की समस्याओं को लेकर कुछ चिंता रहेगी। कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। आर्थिक रूप से भी कुछ उलझन एवं समस्याएं उभर सकती हैं।

तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए थे वह अल्प प्रयास से ही पूरे हो जाएंगे। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता महसूस करेंगे। साथ ही घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। घर की मरम्मत अथवा रखरखाव संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो इस समय बेहताशा खर्च बढ़ सकता है। किराएदार संबंधी मामलों में वाद-विवाद की स्थिति बनने की आशंका है।

वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
कुछ विशिष्ट लोगों से लाभदायक संपर्क बनेंगे, जिससे आपके विचारों में नयापन आएगा। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल रहेगी तथा रोजमर्रा की थकान तथा व्यस्तता भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई व करियर संबंधी समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा बनी रहेगी। संतान के एडमिशन को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। कोई नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। व्यर्थ के कार्यों में धन व्यय होने के योग प्रबलता से बने हुए हैं।

धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट या उधार दिया हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी मुश्किल कार्य में नजदीकी मित्र का उचित सहयोग प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद संबंधी कोई काम संपन्न हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब न होने दें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपनी मनपसंद जगह स्थानांतरण मिल सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। पारिवारिक वातावरण प्रसन्नता पूर्ण रहेगा।

मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
ग्रह गोचर तथा भाग्य आपके पक्ष में पूरी तरह काम कर रहे हैं। किसी प्रकार की भी समस्या का समाधान निकालने के लिए समय उत्तम है। युवा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने से राहत महसूस करेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन और परामर्श आपके लिए वरदान साबित होगा। कोई महत्वपूर्ण वस्तु न मिलने से टेंशन भी रहेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने की बजाय अपने कार्यों को व्यवस्थित करने में ध्यान दें। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा।

कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
सप्ताह कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। वाहन खरीदने संबंधी योजना बनेगी। घर के सभी सदस्यों के साथ धार्मिक स्थलों पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आय के साधनों में कमी आएगी परंतु धैर्य बनाकर रखना अति आवश्यक है। अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। व्यवसाय में किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए अनुकूल समय है। आपकी काबिलियत व योग्यता के बल पर महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त होंगे तथा कार्य विस्तार के लिए नई मशीनें लगाने का भी प्रोग्राम बनेगा।

मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
जिस काम को भी आप करने का मन में ठान लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। अपने राजनीतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करें क्योंकि महत्वपूर्ण उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस समय ग्रह गोचर पूर्णत: आपके पक्ष में हैं। किसी नजदीकी संबंधी के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। संतान को प्रतिष्ठित स्कूल में प्रवेश न मिलने से चिंता रहेगी। किसी की मदद करने से पहले अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा तथा बनते कामों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।

अन्य समाचार