मुख्यपृष्ठनए समाचारघातियों की आपस में ‘बॉक्सिंग’ प्रतियोगिता! ...शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने फोड़े...

घातियों की आपस में ‘बॉक्सिंग’ प्रतियोगिता! …शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने फोड़े एक-दूसरे के सिर

सुनील ओसवाल / मुंबई
घाती गुट इन दिनों तोड़-फोड़ व मारामारी में व्यस्त है। अब कल्याण में घातियों की आपस में ही ‘बॉक्ंिसग’ प्रतियोगिता देखने को मिली है। वहां पुलिस स्टेशन के भीतर ही शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं में एक-दूसरे के सिर फोड़ने की होड़ देखने को मिली। इस मारपीट में शिंदे गुट के कार्यकर्ता का सिर फट गया। इस घटना के बाद कल्याण में आम लोगों के बीच यही चर्चा है कि घातियों को मारपीट व तोड़फोड़ के अलावा और कुछ नहीं आता।

कल्याण में घाती गुट में बार-बार हो रही है मारपीट!
वीडियो भी हो रहा वायरल

कल्याण में कल एक पूर्व पार्षद पर महिला द्वारा हमला करने की घटना अभी ताजा ही थी कि मारपीट की एक और घटना घट गई। कल्याण में शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं के बीच एक बार फिर मारपीट हो गई है। इस झड़प में एक कार्यकर्ता का सिर फट गया।
कुछ दिनों पूर्व शिंदे गुट के एक पूर्व पार्षद की पिटाई की गई। इसके बाद देखा गया कि शिंदे गुट के कार्यकर्ता कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में ही भिड़ गए। पानी के मुद्दे पर यह विवाद सीधे कोलसेवाड़ी पुलिस थाने तक पहुंच गया। शिंदे गुट के कार्यकर्ता दिलीप दखिनकर और मल्लेश शेट्टी पुलिस के सामने आपस में मारपीट करने लगे। इस मारपीट में दखिनकर का सिर फट गया। दखिनकर ने आरोप लगाया कि मल्लेश शेट्टी ने हमला किया। मल्लेश शेट्टी ने दखिनकर पर पूर्व पार्षद के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। पुलिस स्टेशन में दोनों गुट के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। दखिनकर को चिकित्सा के लिए भेजा गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। कल्याण में एक सड़क के शिलान्यास समारोह को लेकर एक महिला और पूर्व पार्षद के बीच बहस हो गई। महिला ने पूर्व पार्षद को पीट दिया। महिला शिंदे गुट से जुड़ी हुई है। मार खानेवाला भी शिंदे गुट का ही है। कल्याण के इस पूर्व पार्षद की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।

अन्य समाचार