मुख्यपृष्ठविश्वबांग्लादेश में कम नहीं हो रही हिंदुओं से बर्बरता ...दुष्कर्म कर महिला...

बांग्लादेश में कम नहीं हो रही हिंदुओं से बर्बरता …दुष्कर्म कर महिला को मार डाला!

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लंबे समय से हिंसा हो रही है। शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद इस तरह की घटनाओं में तेजी आई है। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जेसोर जिले में एक ऐसी ही घटना हुई है। यहां एक हिंदू महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया गया, फिर उसे मार डाला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। पीड़िता २४ सितंबर की सुबह करीब ८ बजे घास काटने के लिए भाटपारा गांव के एक खेत में गई थी। इसके बाद लापता हो गई थी। बुधवार की रात महिला का शव स्थानीय निवासी रमजान शेख के सेप्टिक टैंक में मिला। ग्रामीणों के अनुसार, शेख ने महिला के साथ रेप किया, फिर उसे मार डाला। शव मिलने के बाद रमजान शेख फरार है। महिला का शव मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोश जताते हुए पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार का हिस्सा है। हाल के महीनों में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसक हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। इसे नरसंहार कहा जा रहा है।
महिला की हत्या अभयनगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई। पुलिस ने संदिग्ध रमजान शेख को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, वहीं बांग्लादेश में मानवाधिकार संगठन और अल्पसंख्यक समूह हिंदुओं के लिए अधिक कड़ी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

अन्य समाचार