मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ
उत्तर प्रदेश का साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की लगातार कोशिश हो रही है। महाकुम्भ के तुरंत बाद प्रयागराज में गौवंश की हत्या कर फेंका गया लेकिन हिन्दू समाज की सहनशीलता के कारण साम्प्रदायिक सौहार्द नहीं बिगड़ा।अब माहौल राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हनुमान मंदिर परिसर में गाय के बछड़े का कटा सिर मिला। पुजारी ने देखा तो आसपास के लोगों को जानकारी दी। खबर फैली तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
घटना त्रिवेणी नगर के हनुमंत नगर-तीन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की दोपहर करीब 2:30 बजे की है। मंदिर परिसर में गाय के बछड़े का कटा सिर फेंका गया था। पुजारी विजय पुरी ने देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने लोगों को जानकारी दी। लोगों ने देखा तो आक्रोश फैल गया।पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से सिर फेंकने वाले का पचा लगाने में जुटी है। जानकारी मिली तो विधायक नीरज बोरा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से बात करके जानकारी ली।
बताया गया कि लगभग सात महीने पहले यहां पर गाय के पेट में चाकू घोंपा गया था। उस पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपी मनबढ़ होते जा रहे हैं। मंदिर के आसपास मांस- मछली की दुकानें भी हैं। विरोध करने पर कई बार दुकानें बंद करने के निर्देश दिए गए लेकिन अंत में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शुक्रवार की घटना से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने शाम को पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करके नाराजगी जताई। गो हत्या बंद करो, जैसे नारे लगाए। पुलिस लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास कर रही है।