मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी में मनबढ़ों के पुलिस पस्त हो गयी है। हत्याओं के क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को पुलिस बुलाने की बात से नाराज होस्टल के छात्र ने राजधानी लखनऊ में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने छात्रों को शोर मचाने से मना किया था।लड़के नहीं माने तो उसने पुलिस बुलाने की बात कह दी थी। शनिवार देर रात हॉस्टल के बाहर छात्र झगड़ा कर रहे थे। महिला पति के साथ छत पर टहल रही थी। शोर-शराबा सुनकर नीचे आई। महिला ने छात्रों को रात में शोर मचाने से मना किया, लेकिन छात्र नहीं माने। इस पर महिला नाराज हो गई और पुलिस को कॉल करने की बात कही। यह सुनते ही एक छात्र ने तमंचा निकाला और सीधे महिला के सीने में गोली मार दी। महिला खून से लथपथ होकर वहीं गिर गई। अचानक हुई वारदात से लोग सहम गए। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। महिला को अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनीता नायक हॉस्टल के 8 छात्रों को हिरासत में लिया है। मामला सैरपुर इलाके के ब्रिजधाम कॉलोनी का है।
18 मार्च की रात वारदात को अंजाम दिया था। महिला बनारस से इंटरव्यू देकर लखनऊ भाई के पास आई थी। वह रात 1.30 बजे आलमबाग बस स्टैंड पर उतरी। वहां से चिनहट जाने के लिए ऑटो लिया। आरोपी ने कम किराया बताकर उसे बैठा लिया। मेट्रो का होने की बात कहकर दूसरे रूट से जाने की बात में उसे उलझा लिया, फिर शहर से 35 किलोमीटर दूर मलिहाबाद में आम के बाग में ले गया। यहां पहले गहने लूटे, फिर रेप के बाद मर्डर कर दिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि महिला के साथ सिर्फ रेप का प्रयास हुआ था।
काकोरी के नदवा पुल के पास बीते शुक्रवार की रात दो छात्रों की हसिया से गला रेतकर हत्या की गई थी। साथ ही युवकों की कलाई भी धारदार हथियार से काट दी गई। मृतक काकोरी के पानखेड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय मनोज और 26 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है।
इसके पहले 15 मार्च की घर के बाहर पेशाब करने से रोकने और गाली-गलौज पर बुजुर्ग महिला की हत्या हुई थी। आरोपी ने शव को खंडहर पड़े मकान में छुपा दिया था। लखनऊ की गोसाईं गंज पुलिस ने आज रविवार को आरोपी एलएलबी छात्र को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। आरोपी तुषार उर्फ विशाल वर्मा मृतका का पड़ोसी था। दोनों परिवारों में पहले से रंजिश होने की बात सामने आई है।