सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन शुक्रवार को सुल्तानपुर दौरे पर पहुंचीं। स्वागत समारोह में संस्था की स्थानीय इकाई के विभिन्न सामाजिक कार्यों का अवलोकन कर भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह क्लब महिलाओं को सेवा कार्यों में सशक्त भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करता है और उनकी अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूत करता है। चेयरमैन आशा अग्रवाल ने बताया कि क्लब द्वारा कई प्रभावशाली प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। जिनमें सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता संवाद, तीन बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर का टीकाकरण, अंगदान अभियान, जरूरतमंदों को साइकिल दान कार्यक्रम,महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर जागरूकता अभियान व साइबर क्राइम -साइबर सुरक्षा पर सेमिनार प्रमुख रहे। जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली।
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने इन सभी गतिविधियों का आधिकारिक निरीक्षण किया और क्लब की सक्रियता की सराहना की।
कार्यक्रम में दो नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इसके अलावा, क्लब में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।
स्थानीय अध्यक्ष अलका गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, क्लब सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।