मुख्यपृष्ठनए समाचारम्हाडा में गड़बड़झाला... `पेमेंट फेल' मैसेज ने आवेदकों की बढ़ाई टेंशन!

म्हाडा में गड़बड़झाला… `पेमेंट फेल’ मैसेज ने आवेदकों की बढ़ाई टेंशन!

मुंबईकरों के म्हाडा के मकानों का सपना कहीं चूर न हो जाए?
अभिषेक कुमार पाठक / मुंबई
मुंबई में म्हाडा के मकानों के लिए आवेदन और जमानत राशि भरने का गुरुवार को अंतिम दिन था। कई इच्छुकों ने जैसे-तैसे पैसों का इंतजाम कर आखिरी दिन जमानत राशि भरने का प्रयास किया, लेकिन ‘पेमेंट फेल’ के संदेश आने और खाते से पैसे कट जाने के कारण सैकड़ों आवेदकों के मत में यह सवाल उठने लगा कि उनका आवेदन जमा हुआ है या नहीं। कहीं वे लॉटरी से बाहर तो नहीं हो जाएंगे? म्हाडा ने मुंबई के २,०३० घरों के लिए लॉटरी की घोषणा की है, जिसके लिए इच्छुकों को गुरुवार दोपहर १२ बजे तक आवेदन और रात ११:५९ बजे तक ऑनलाइन जमानत राशि भरने की समय सीमा दी गई थी। आवेदकों की शिकायतों के बाद, अंतिम समय पर आवेदन और जमानत राशि भरने की अंतिम तारीख गुरुवार रात ११:५९ बजे तक बढ़ा दी गई। जमानत राशि लगभग ५०,००० रुपए के आसपास थी, जिसके कारण कई लोगों ने अंतिम दिन ही पैसे भरने का विकल्प चुना। लेकिन यह अंतिम समय पर पैसे भरना आवेदकों को काफी महंगा पड़ा।

अन्य समाचार