मुख्यपृष्ठसमाचारमुख्यमंत्री की बढ़ सकती हैं मुसीबतें!

मुख्यमंत्री की बढ़ सकती हैं मुसीबतें!

-विधायक गणपत ने मुख्यमंत्री पर करोड़ों रुपए खाने का लगाया था आरोप

-रिकॉर्डेड बयान से खुलेंगे और कई राज

सामना संवाददाता / ठाणे

भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने हाल ही में पुलिस स्टेशन में शिंदे गुट के दो लोगों को गोली मारी थी। इस विवाद से यह तो साफ हो गया था कि एक ही सत्ता का सुख भोग रहे शिंदे गुट और भाजपा के बीच नहीं जम रही है। इतना ही नहीं, विधायक गणपत गायकवाड ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिंदे गुट के प्रमुख एकनाथ शिंदे पर करोड़ों रुपए डकारने का इल्जाम भी लगाया था। पुलिस ने विधायक गणपत गायकवाड का स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री के बारे में गणपत गायकवाड ने जरूर कुछ न कुछ कहा होगा।
जमीन विवाद के चलते भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने कल्याण के शिंदे गुट के पूर्व नगरसेवक महेश गायकवाड को पुलिस स्टेशन में ही गोली मारी थी। इस गोलीबारी के तुरंत बाद विधायक गायकवाड ने एक न्यूज चैनल को फोन किया और अपना स्टेटमेंट दिया था। उक्त बातचीत प्रत्यक्षदर्शी साक्ष्य के रूप में महत्वपूर्ण है, इसलिए पुलिस ने कल संबंधित समाचार चैनल के मुंबई कार्यालय से इस वॉइस रिकॉर्ड को जब्त कर लिया। खास बात यह है कि इस वॉइस रिकॉर्ड में गायकवाड ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने करोड़ों रुपए की चोरी की है। अब जब ये आरोप पुलिस रिकॉर्ड में आ जाएंगे तो आशंका है कि भविष्य में एकनाथ शिंदे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
लाइसेंसी हथियार रखने वालों की जांच शुरू
कल्याण में विधायक द्वारा गोली कांड के बाद पिछले डेढ़ वर्षों से सो रही ठाणे पुलिस जाग गई है। अब पुलिस लाइसेंसी हथियार रखने वालों की सोशल मीडिया की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, ४,३५० व्यक्तियों को जारी किए गए लाइसेंस की गहन समीक्षा शुरू की गई है। इतना ही नहीं यदि जिस किसी ने भी लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर दहशत निर्माण करने के लिए किया होगा, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार